इंडिया में टिक टोक (TikTok Ban in India) के साथ साथ दूसरी 59 चीनी एप्स को सरकार द्वारा बैन करने के बाद बहुत से टीवी स्टार्स ने खुशी जताते हुए अपनी प्रति किया दी है।
पिछले काफी महीनों से भारत और चीन के बिच तनाव चल रहा था जिसके कारण अब भारत सरकार ने ने 59 चीनी एप्स को देश में बैन कर दिया है, जिनमें भारत के युथ में बहुत लोकप्रिय एप टिकटॉक भी शामिल है।दरअसल भारत की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चाइनीज एप्स की एक लिस्ट तैयार की गयी थी। और भारत सरकार से अपील की गयी थी ये एप्स डाटा चोरी कर सकती है. इसलिए इन एप्स को हटा दिया जाये या फिर बैन कर दिया जाये।
भारत सरकार दवारा बैन की गयी 59 चीनी एप्पस की लिस्ट :

टिक टोक (TikTok) को आम लोगो के साथ साथ बहुत से टीवी सेलिब्रिटीज भी इस ऐप को यूज़ करते थे। अब इन एप्स के बैन होने बाद बहुत से लोग अपनी प्रति किया दे रहे है। जिसमे सिनेमा जगत भी पीछे नहीं रहा। और उन्होंने भारत सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर की है।
टीवी सलेब्स की प्रतिकिया :
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव लिखती है : भारत सरकार द्वारा चीनी एप्स को बैन करने का यह फ़ैसला देश हित के लिए अच्छा कदम है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के एडिक्शन , मेन्टल हेल्थ से भी आज़ादी मिलेगी। इससे ब्रेक मिलने से लोगों को डिटोक्स होने में मदद मिलेगी। अमृता ने कुछ समय पहले मई में ही उन्होंने टिकटॉक एप को अपने फोन से अनइंस्टाल कर दिया था।’
कुशल टंडन लिखते है : ‘फाइनली’ और अपनी ख़ुशी जाहिर करते है।
निया शर्मा लिखती है : ‘धन्यवाद हमारी कंट्री को इस टिक टोक वायरस से बचाने के लिए और इससे दोबारा अल्लॉव मत करना।‘
काम्या पंजाबी लिखती है : ‘बहुत अच्छा , पी एम ओ इंडिया ,अच्छी खबर, जय हिन्द ‘
इसे भी पढ़े : Mia Khalifa Joins TikTok मिया खलीफा ने किया टिक टोक ज्वाइन
बता दे पिछले कुछ दिनों पहले गलवान घाटी (galwan valley) में दोनों देशो की झड़प के बाद हिंदुस्तान के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। जिसे लेकर देश में गुस्से का माहौल था। और जिससे चीनी सामान के बॉयकॉट की मुहिम चल पड़ी थी। ऐसे में अब भारत सरकार ने टिक टोक (TikTok Ban in India) के साथ 59 दूसरी एप्स को इंडिया में बैन कर दिया है।